Skip to content
Home » What is CAGR – सीएजीआर क्या है ?

What is CAGR – सीएजीआर क्या है ?

  • by
CAGR

दोस्तो आपने कई बार सुना होगा की यह कंपनी इतने (CAGR) से बढ़ रही है ओर वह कंपनी उतने (सीएजीआर) से बढ़ रही है। तब आपको समज नहीं आता है कि इतने (सीएजीआर) से बढ़ रही के क्या मतलब होता है? – what is cagr ? इस लिए हम CAGR के बारे में विस्तार से समजेंगे।

CAGR Meaning (CAGR Definiton) – सीएजीआर क्या होता है ?

CAGR full form Compounded Annual Growth Rate है। यानी सालाना चक्रवृद्धि (Compounding) बढ़ोतरी का दर।

सीएजीआर एक तरह का ब्याज (Interest) गिनने का तरीक़ा है जो की निवेश (Investment) की अवधि(Duration) ख़त्म होने के बाद निकाला जाता है।

ताकी हर साल का औसतम रिटर्न पता कर सके।

आप ने चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) को पढ़ा होगा बस (CAGR) वैसे ही गिना जाता है। तो हम पहेले चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में समजते है।

What is Compound Interest – चक्रवृद्धि ब्याज क्या है ?

CAGR में शामिल चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का मतलब है, ब्याज(Interest) के ऊपर ब्याज।

Example :

आज आपने 1 साल के लिए किसी बैंक(Bank) में 100 रुपए 8 % के दर से FD (Fixed Deposit) की।

तो आज से एक साल बाद आपको उसमे से 100 रुपए आपके और 8 रुपए का ब्याज(Interest) मिलेगा।

अब आप फिर से उस 108 ₹ को अगले साल के लिए 8 % के दर से FD में निवेश करते है, तो आपको अब 108 ₹ पर ब्याज(Interest) मिलेगा।

यानी अगले साल आपको 116.64 ₹ मिलेंगे जिसमे 8.64 ₹ का ब्याज मिलेगा।

इस ब्याज(Interest) में जो 64 पैसे ज़्यादा मिले है वह पहले साल में मिले 8 ₹ के ब्याज पर मिला हुआ ब्याज है।

यानी ब्याज पर मिला हुआ ब्याज इस लिए उसे चक्रवृद्धि ब्याज(Compound Interest) कहते है।

इसी पर से CAGR मिला है।

जिसकी मदद से हम यह जान सकते है कि किसी निवेश(Invest) में हमारा पैसा सालाना औसतम कितने % से बढ़ा है।

फिर हम ऐसे ही किसी दूसरे निवेश विकल्प की तुलना इस विकल्प से कर के अपने लिए बेहतर विकल्प खोज सकते है।

और फिर अपनी स्थिति के अनुसार निवेश कर सकते है।

म्यूच्यूअल फंड्स(Mutual Funds) और शेयर बाज़ार-share bazar भी ऐसे ही निवेश(Invest) के विकल्प है जिसमे बाज़ार की स्थिति के अनुसार हर साल ज़्यादा या फिर कम रिटर्न मिलता रहता है।

इस लिए किसी दो ऐसे निवेश विकल्प की तुलना करने के लिए CAGR का प्रयोग किया जाता है।

CAGR Formula

किसी भी निवेश विकल्प के लिए उसका CAGR हम निचे दिए गए CAGR Formula की मदद से खोज सकते है।

r = CAGR

fv = final value

sv = starting value

n = जितने साल आपने निवेश किया है उन सालो की संख्या ।

CAGR Example

17.08 % CAGR से बढ़ोतरी मिल रही है

दोस्तों आपको What is CAGR – सीएजीआर क्या है ? ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट में जरूर बताये
धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *